गढ़वा :
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभुक जागरूकता सह नीव खुदाई कार्यक्रम के तहत समाधान शिविर का आयोजन पिछले 17.12. 2021 से 19 12 .2021 तक नगर परिषद द्वारा आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत लाभुक अपने आवास योजना में हो रही असुविधा को लेकर इस समाधान शिविर में भाग ले सकते हैं ताकि आने वाली परेशानियां जो आवास योजना के तहत हो रही है उसका समाधान किया जा सके आज दिनांक 16. 12. 21 तक नगर परिषद कार्यालय में शारीरिक रूप से विकलांग प्रदीप विश्वकर्मा पिता भगवान विश्वकर्मा वार्ड संख्या मझिआंव गढ़वा पिछले 7 माह से आवाज को लेकर नगर पालिका का चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने अपनी असुविधा एस. डी .ओ डी डी सी से भी जताई जिसके बाद इन सभी सरकारी पदाधिकारियों के द्वारा नगर पालिका कार्यालय को सूचना प्रदान कर प्रदीप विश्वकर्मा को सहयोग करने की अपील की इस मामले में जब हमने सुनील डुंगडुंग जो आवास योजना के सी. बि. टी. सी हैं उनसे बात की तो उन्होंने कागज़ी त्रुटि का हवाला दे इस बिकलाग की परेशानी को जल्द से जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया है साथ ही साथ इस कार्यक्रम के तहत लगभग 25 से 30 मामले नगर परिषद कार्यालय में सुपुर्द किया जा रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आवास में आ रही परेशानियों से निजात दिलाने का नगर पालिका द्वारा प्रयास किया जा रहा है।