whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162342 readers visited
Loading...

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने थाना वार थाना दिवस कार्यक्रम का किया समीक्षा

location_on गढ़वा access_time 17-Dec-21, 06:05 PM visibility 685
Share



पुलिस अधीक्षक ने थाना वार थाना दिवस कार्यक्रम का किया समीक्षा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस केन्द्र स्थित सभागार में पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक किया। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को थाना स्तर पर आयोजित किए जा रहे थाना दिवस की समीक्षा की गई। उस दौरान सभी थाना प्रभारी को संबंधित अंचल पदाधिकारी से सहयोग का अनुरोध करते हुए भूमि विवाद से संबंधित अधिक से अधिक मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । साथ ही क्रिसमस सहित नववर्ष एवं मकर संक्रांति के अवसर पर जिला के विभिन्न पर्यटन स्थल पर अधिक भीड़ की संभावना रहेगी। उसे दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार के सभी पर्यटन स्थलों पर बलों की प्रतिनियुक्ति करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया।
Advertisement
एसपी ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों यथा सड़क निर्माण इत्यादि परियोजनाओं के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी असामाजिक तत्व, अपराधियों अथवा उग्रवादियों द्वारा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न न किया जाए । इस दिशा में समय-समय पर आसूचना के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया। उन्होंने विगत माह घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए चोरी/ गृह भेदन/ वाहन चोरी के सभी घटनाओं का उदभेदन करने एवं क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों के विरुद्ध पूर्ण संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Advertisement
एसपी ने लंबित वारंट, स्थाई वारंट, चरित्र सत्यापन की समीक्षा की गई। बैठक में डीएसपी संतोष कुमार, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, लक्ष्मीकांत, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play