whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165268
Loading...


पेंशनर समाज का दिवस सह मिलन समारोह संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Dec-21, 05:03 PM visibility 680
Share



पेंशनर समाज का  दिवस सह मिलन समारोह संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडलीय पेंशनर समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को फैंसी मैरेज गार्डन में पेंशनर दिवस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वसम्मति से होली के त्यौहार से पहले अनुमंडलीय पेंशनर समाज का चुनाव कराने तथा होली के बाद पेंशनरों का अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय ने उपस्थित पेंशनरों का अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने कहा कि एक लंबे समय के बाद हम सभी पेंशनर एक साथ बैठकर आपस में बात कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि हम सभी पेंशनर आपस में एक दूसरे का दुःख-सुख बांट सकें। सचिव शिवशंकर प्रसाद ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।
पेंशनर शारदा महेश प्रताप देव, राम परीखा सिंह, डॉ शशि शेखर वर्मा, डॉ सिद्धनाथ प्रसाद, हरिशंकर चौबे, सुदर्शन राम आदि वक्ताओं ने पेंशनर समाज के मजबूती पर बल देते हुए समाज के लिए अपना अहम सुझाव दिया। मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष सह उप सचिव रामानंद पांडेय, भरत चौबे, शिवनारायण चौबे, विजय शंकर चौबे, उदयचंद तिवारी, महेंद्र सिंह, विंध्याचल शुक्ल, गिरिजा शंकर चौबे, रामाधार राउत, गोपाल चौबे, पुरुषोत्तम पांडेय, सरयू राम, रामटहल प्रसाद, रामलखन शुक्ल, परीखा राम, जवाहर चौबे, राधा प्रसाद सिंह, मोतीचंद बैठा, राजकेश्वर महतो ,बिगन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play