गढ़वा :
गढ़वा जिला कमेटी ने आजसू पार्टी के वरीय नेता झारखंड आंदोलनकारी लोहरदगा के पूर्व विधायक दिवंगत कमल किशोर भगत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया ।आजसू कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने बताया कि कमल किशोर भगत झारखंड निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाया वे प्रथम बार 2001 में पार्टी के कार्यक्रम में गढ़वा पहुंचे थे। उनके आकस्मिक निधन से झारखंड प्रदेश और आजसू पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे कभी पूरी नहीं की जा सकती वह लोहरदगा से दो बार विधायक रहे लेकिन उन्होंने अपने आप को कभी विधायक नहीं समझा हमेशा कार्यकर्ताओं से सरल व्यवहार लोगों से जुड़ा और झारखंडी माटी से प्रेम उन्हें सबसे अलग बनाता था।
जिला सचिव डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि कमल किशोर भगत पार्टी के कद्दावर नेता थे। आजसू पार्टी और झारखंड राज्य ने एक जुझारू नेता खो दिया
गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि कमल किशोर दा ने झारखंड आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई वे झारखंडी विचारधारा के ध्वजारोहण रहे।