भवनाथपुर :
डीएसओ विजेंद्र कुमार ने गोदाम में सड़े चीनी के मामले में शक्ति सख्त दिखलाई है। उन्होंने आज भवनाथपुर, केतार, खरौंधी के भवनाथपुर प्रखण्ड परिसर में स्थित एफसीआई गोदाम का शुक्रवार को औचका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में पड़े सड़ा हुआ चीनी को देखने के बाद गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि 2016 से 2021 तक के चीनी का आवंटन कितना हुआ और चीनी कौन-कौन डीलर नही ले गए। जो डीलर नही उठाओ नही किए हैं उनके ऊपर एमओ को स्पस्टीकरण के साथ कार्यवाई करने का निर्देश दिया है।
डीएसओ विजेंद्र कुमारने बताया कि जो भी मजदूर काम कर रहे हैं उनका आईडी कार्ड बनेगा और गोदाम में किसी अनाधिकृत व्यक्ति उपस्थित नही रहेंगे। डीलर को गोदाम से तोलकर अनाज दिया जा रहा है डीलर अब लाभुक को पूरा अनाज तोलकर दे कम अनाज दिए जाने की शिकायत लाभु करते है तो डीलर के विरूद्व कारवाई की जाएगी।
मोके पर बीडीओ सह एमओ मुकेश मछुआ, प्रभारी गोदाम प्रबंधक विष्णु प्रसाद, रामा सागर चौरसिया उपस्थित थे।