भवनाथपुर :
भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ के देवी धाम के समीप एक ऑटो व बाईक के आमने सामने के टकर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें घायलवस्था राहगीरों द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां लेडीज डॉ प्रियंका कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया ।
घायलों में प्रमोद चन्द्रवँशी 45 वर्ष भवनाथपुर बाजार निवासी ,प्रभु चौधरी 35 बस्ती निवासी व 65 वर्षिय महेश्वर प्रजापति के नाम सामील है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि टाउनशिप से तीनों लोग एक ही बाईक पर सवार होकर भवनाथपुर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से टकराने से तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गए ।