whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260829
Loading...


मुख्यमंत्री हेमंत के रोजगार के लिए युवाओं को अंडा मुर्गी बेचने का बयान के विरोध में भाजयुमो का अंडा मुर्गी के साथअनोखा प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 17-Dec-21, 02:39 PM visibility 660
Share



मुख्यमंत्री हेमंत के रोजगार के लिए युवाओं को  अंडा मुर्गी बेचने का बयान के विरोध में भाजयुमो का अंडा मुर्गी के साथअनोखा प्रदर्शन


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : हेमंत सरकार द्वारा 5लाख युवाओं को नौकरी देने की वादा पूरा करने के बजाय युवाओं को रोजगार के लिए नौकरी खोजने के बजाय अंडा मुर्गी सूअर बकरी बेचकर अपना आजीविका चलाने जैसा ध्यान दिए जाने के विरोध में आज भाजयूमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष रितेश चौबे के अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस के समीप रंका मोड़ पर अंडा मुर्गा के साथ प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन कारियों ने कहा कि आज हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल है जिसके कारण युवाओं को अंडा सूअर मुर्गी बकरी वगैरह बेचकर अपना जीविका चलाने को विवश कर रही है ।भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ,मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत पांडे, वरिष्ठ नेता विजेंद्र पाठक आदि लोगों ने अंडा मुर्गी को हाथों में लेकर जोरदार इसके विरुद्ध नारा लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार पिछले 2 साल के दौरान युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है यही कारण है कि सरकार अब अनर्गल बयान देकर किनारे करना चाह रही है ।भाजयुमो नेताओं ने कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को तत्काल गद्दी छोड़ देना चाहिए। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब सत्ता में नही थे तो उन्होंने कहा था कि जब झामुमो की सरकार आएगी तो पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे रोजगार नहीं देने की स्थिति में पांच से सात हजार रुपए महिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था हेमंत सोरेन ने कहा था कि अगर रोजगार बेरोजगारी भत्ता नही दे सके तो आजीवन राजनीति से संन्यास ले लूंगा लेकिन सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री अपना वादा भुल गए।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बनने के बाद युवाओं के साथ भारी धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झामुमो सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है युवाओं को बकरी मुर्गा अंडा सुअर बेचकर अपना जीवन यापन करना चाहीए। मुख्यमंत्री के इस ब्यान से युवाओं का अपमान हुआ है झारखंड के युवा अब चुप नही बैठेंगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में युवाओं ने मुर्गा अंडा बेचकर प्रदर्शन किया है आनेवाले समय में हेमंत सरकार के खिलाफ गढ़वा जिला के तमाम युवा संगठीत हो कर बड़ा आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री का ब्यान से युवाओं में निराशा का भाव हुआ है युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं ऐसे धोखेबाज मुख्यमंत्री से झारखंड का भला नहीं हो सकता है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में अराजकता का माहौल है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक संजीत तिवारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play