चिनियां :
चिनिया प्रखण्ड के बिलैतीखैर पँचायत में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का डीएसओ बिजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जनता दरबार का आयोजन मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रो में लोंगो को सरकारी योजनाओं के जानकारी देना व लोंगो को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ना है जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकारी योजनाओं से वंचित है ।

डीएसओ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि इस जनता दरबार मे जितना लोंगो का शिकायत व सरकारी योजना का आवेदन प्राप्त हुआ है उसे शीघ्र सम्बंधित विभाग के लोग तय समय के अंदर निष्पादन करे अन्यथा लापरवाह लोंगो पर करवाई भी होगी ।
साथ ही जनता दरबार में कोरोना वेक्सिन के लिए भी शिविर आयोजित किया गया है जिसमें सभी एएनएम , नर्स पूरे टीम के साथ उपस्थित थे और कोरोना का टीका जो लोग अभी तक टीका नही लिए हैं उन्हें टीका लगाया जा रहा है
मौके पर उपस्थित चिनिया बीडीओ कालिदास मुंडा , चिनिया ब्लॉक के नाजिर नुमान अंसारी, कॉर्डिनेटर राहुल कुमार, चिनियां पंचायत सचिव रामनाथ सिंह, कर्मचारी विनय कुमार,बिनोद दुबे, चिनियां पंचायत के जेई सुकेश कुमार ,एई अनुज कुमार,बिलैतीखैर पंचायत के मुखिया अताउलाह अंसारी, उपप्रमुख फारूक अंसारी प्रमुख रानी देवी और जनता दरबार में उपस्थित बिलैतिखैर पंचायत के ग्रामीण जनता।।