गढ़वा :
वार्ड संख्या 12 में नाली निर्माण कार्य की वजह से आवागमन में को ले भारी समस्या से गुजरना पड़ रहा है ।

बताते चलें कि यह कार्य विगत 25 दिनों से कराया जा रहा है जिसमें गौरी शंकर गुप्ता के घर के पास नाली का पानी अवरुद्ध होने के कारण काम बंद पड़ा है। बताते चले कि नाली निर्माण के कारण आसपास की दुकानों को भी क्षति पहुंची है जैसा कि महेंद्र प्रकाश केसरी प्रोपराइटर श्रद्धा अलंकार ज्वेलर्स ने बताया कि नाली निर्माण कार्य के कारण उनका दुकान क्षतिग्रस्त हो चुका है और पिछले 9 दिनों से बंद पड़े कार्य के कारण यहां के ग्रामीणों को रात चलने में बहुत ही मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। यह रास्ता पहले से ही 8 फुट का है और नाली के निर्माण के कारण आज यह सड़क 3 फुट का ही शेष बच चुका है जिसमें दो मोटरसाइकिल भी पास होने में खतरे का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।

साथ ही साथ नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने का ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है ठेकेदार मुरली श्याम सोनी से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपने इलाज कराने बनारस पिछले 10 दिनों से गए हुए हैं और इस कार्य को कल से प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है लेकिन ग्रामीणों का माने तो वह सैर सपाटे के लिए बनारस गए हुए हैं जिसके कारण यह काम पिछले 10 दिनों से रुका पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी केसरी भी स्थल पर आ चुकी हैं उन्होंने भी इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का ग्रामीणों से आश्वासन दिया है।