गढ़वा :
आज सुबह 10 बजे हूर मोड़ पर ट्रैक्टर व बाइक के आपसी टक्कर में 3 लोग घायल हो गए हैं । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती किया गया है।

घायलों में रंजीत बैठा उम्र 18 वर्ष पिता अजय बैठा ,प्रियरंजन पाल पिता सुरेंद्र पाल ,धर्मेंद्र रजक पिता मंजू रजक केतार नावाडीह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बताते चलें की रंजीत बैठा प्रियरंजन, धर्मेंद्र बाइक से हूर से गढ़वा की ओर जा रहे थे इसी बीच में गढ़वा से हूर की ओर बढ़ रहे ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को जप्त कर गढ़वा थाना को सौंप दिया गया है।