गढ़वा :
साई एस टी सी हजारीबाग के लिए तीरंदाज़ी, हाकी एवम एथलेटिक्स बालक एवं बालिका
खिलाड़ियों के लिए चयन 21 एवं 22 दिसबर को न्यू स्टेडियम कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी सेंटर इंचार्ज जगन टोपनो ने दी। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 31/12/2021 के अनुरूप व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए 12 वर्ष से 18 वर्ष एवम टीम स्पर्धा के लिए 12 से 14 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन 21 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, खेल योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो,72 घंटे के अंदर बना हुआ आर टी पी सी आर कराकर लाना अनिवार्य होगा।
विशेष जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी केंद्र प्रभारी जगन टोपनो के मोबाइल नंबर 9939584419 पर संपर्क किया जा सकता है।