गढ़वा :
कांडी रोड में सालगा के पास टेंपो पलटने से 3 लोग घायल हो गए। घायल लमारी के रहने वाले हैं लल्लू मुसहर विनोद मुसहर दुलारी कुंवर का नाम शामिल है।
घायलों ने बताया कि एक टेंपो पर सवार होकर खजूरी खोलरा शादी विवाह के लिए सभी कोई 14 व्यक्ति टेंपो पर सवार होकर आ रहे थे। इसी बीच सलगा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें की 3 लोग घायल हो गए। बाकी सभी को हल्का चोट लगी है। तीनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।