गढ़वा :
भारत पाकिस्तान की लड़ाई में रामप्रीत ठाकुर शहीद हो गए थे।जिनके लिए अटौला स्टैंड पर शहीद रामप्रीत राम के नाम गेट बनाने का प्रस्ताव ग्रामीणों के द्वारा दिया गया था परंतु किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई ।
गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम खोरीडीह में अंबेडकर फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में विनम्र श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया जिसमें कैंडल मार्च पूरे गांव में किया गया। तत्पश्चात मध्य विद्यालय खोरीडीह के प्रांगण में सभी ग्राम वासियों/ खिलाड़ियों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और अपना विचार रखा गया।और यह निर्णय लिया गया कि अगले समय में हम लोग इस कार्यक्रम को विशेष रूप करने का प्रयास करेंगे। उपस्थित लोगों में शिवप्रसाद राम सचिव अंबेडकर फुटबॉल क्लब खोरीडीह धर्मराज भारती अध्यक्ष अंबेडकर क्लब ,खिलाड़ी जय गोविंद ठाकुर आशीष कुमार संजीत कुमार अंकित तिवारी गोलू कुमार धीरज कुमार दुर्गेश यशवंत ठाकुर सोनू ठाकुर निलेश कुमार विपुल तिवारी राकेश कुमार अभय कुमार रूपेश ठाकुर पंकज ठाकुर नितेश अभय इत्यादि लोग उपस्थित थे।