whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266710
Loading...


गढ़वा जिला भाजपा की बैठक में 24 से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर हुई चर्चा ,प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने पर जताई गई नाराजगी

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-21, 06:17 PM visibility 656
Share



गढ़वा जिला भाजपा  की बैठक में 24 से  आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर हुई चर्चा ,प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने पर जताई गई नाराजगी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला कार्यसमिति बैठक की बैठक उत्सव गार्डन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। इस बैठक में जिला प्रशासन पर भेदभाव के तहत विपक्षी पार्टियों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आरोप विभिन्न नेताओं द्वारा लगाया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि गढ़वा जिला में 24 से लेकर 26 दिसम्बर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
पुरे गढ़वा जिला से भाजपा कार्यकर्ता तीन दिन तक आवासीय व्यवस्था में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शक्ति केंद्र एवं बुथ को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी के लिए काम करते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा को नूकशान पहुंचाने वाले लोगों पर भाजपा का नजर है ऐसे लोगों पर आनेवाले समय में भाजपा का डंडा चलेगा। पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन मजबुती के लिए काम करें उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से व्यवस्था में बदलाव के लिए काम समाज हित के लिए काम करते आ रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता नही समाज में परिवर्तन के लिए काम करता है एक एक कार्यकर्ता संगठन मजबुती के लिए काम करें उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित में काम करने वाली पार्टी है कार्यकर्ता बुथ स्तर पर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें।
पुर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो देश हित राष्ट्र हित के लिए काम करता है गढ़वा जिला में संगठन मजबुती को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता काम करें उन्होंने कहा कि गढ़वा में प्रशासन दल विषेश के लिए काम कर रहा है किसी भी समाजिक कार्यक्रम को करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान मंत्री गिरीनाथ सिंह रामचंद्र केशरी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान सहित अन्य कई लोगों ने संवोधित किया।
मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश सह मिडिया प्रभारी राजीव राज तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय सुरज गुप्ता लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी उमेन्द्र यादव हरेंद्र दुबे जिला मंत्री महेंद्र सिंह स्वाती तिर्की मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य विजय केशरी प्रमोद चौबे मनोज सिंह सुरेंद्र विश्वकर्मा वीणा पाठक मुरारी यादव सोशल मीडिया प्रभारी संजीत तिवारी बृजेन्द्र पाठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे सहित पुरे जिले भर से सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सहित अन्य सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play