गढ़वा :
शौर्य संचालन भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण के शुभ अवसर पर आज दोपहर 2बजे बजरंग दल (विश्व हिन्दू परिषद) के तरफ से शोभा यात्रा निकाला गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो रामभक्त जय श्री राम, वंदे मातरम, भारत माता की जय जयकारा लगाते हुए गढ़वा रामलला मंदिर से मेन रोड होते हुए रांका मोड़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की फिर पुनः रामलला के प्रांगण में पहुच कर इस कार्यक्रम की समापन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विपुल धर दुबे की और उन्होंन बताया कि यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद की ओर से बजरंग दल के बैनर तले पूरे देश में शौर्य दिवस के अवसर पर शौर्य संचलन कार्यक्रम किया जा रहा है। परिषद की ओर से निर्धारित योजना के तहत आज गढ़वा जिला में भी किया गया हैं।
जिसमें गढ़वा जिले के तमाम हिंदू संगठन एवं गढ़वा जिला वासी इस आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से किया व इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई जो सभी बधाई के पात्र है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो, पलामू विभाग अध्यक्ष शिवप्रकाश गुप्ता , विभाग मंत्री कुमार गौरव , विभाग संगठन मंत्री विजय यादव , विशेष संपर्क प्रमुख दिनेश कुमार द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव जी, संगठन मंत्री उमेश अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष श्याम पांडे , किशोर सिंह , योगी सेना जिला अध्यक्ष अमन चौबे , कमलेश चौधरी , शुभम चौबे, शुभम केशरी, कारण कुमार, चंदन स्वामी, अभिषेक कुमार, रविकुमार दास, सागर कंस्कार, आर्यन राज, शिवम कमला पूरी आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।