कांडी :
कांडी-थाना क्षेत्र के कसनप -खरसोता मुख्य सड़क पर ढेलकाडीह गांव के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल ब्यक्ति की पहचान हरिहरपुर गांव के बालधनी पासवान के 40 वर्षीय पुत्र ललन पासवान के रूप में किया गया है।
घटना गुरुवार की चार बजे शाम की है समाचार लिखे जाने तक घायल ब्यक्ति सड़क पर ही पड़ा हुआ था । स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दे दी थी घायल ब्यक्ति सुंडीपुर की ओर जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया घायल ब्यक्ति को माथा एवं कनपटी में गंभीर चोट आई हैकान से खून बह रहा था।