कांडी :
जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बैंक कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखा गया हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं के बैंक से संबंधित कार्य खबर है जिससे बैंक के ग्राहक परेशान दिखे।
कांडी प्रखंड में बैंक कर्मियों की दो दिनी हड़ताल के कारण एसबीआई कांडी शाखा में गुरुवार लेन देन बन्द रहा बैंक बन्द रहने से लोग परेशान रहे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बैंक में जमा निकासी करने पहुंचे कई लोग बैंक बन्द रहने से निराश हो वापस घर चले गए इस शाखा में प्रतिदिन लागभग 68 लाख की लेनदेन होता है जो बैंक बन्द रहने से प्रभावित रहा उधर बैंक के साथ कांडी प्रखंड के एकलौता एसबीआई का एटीएम भी बंद रहा जिसको ज्यादे जरूरी था वह सीएसपी से जमा निकासी करते देखे गए