गढ़वा :
गढ़वा परिवार नियोजन कार्यक्रम की जागरूकता के लिए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया ।
मौके पर उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज एक चिंता का विषय बन गया है उसे रोकने के लिए परिवार नियोजन बहुत ही आवश्यक है परिवार नियोजन की जागरूकता के लिए आज जागरूकता रथ रवाना किया गया है जो सभी प्रखंड के गांव तक पहुंच कर महिला पुरुष को नसबंदी व बंध्याकरण के लिए जागरूक करेगा उन्होंने कहा कि सभी सदर अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफरल अस्पताल में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी हो रहा है लोग आगे आकर उक्त कार्यक्रम में भाग लेते हुए परिवार नियोजन करा सकते हैं मौके पर डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक विमलेश कुमार सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे l