बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड कार्यालय में गुरुवार को वार्ड नम्बर 9 व 11 का आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ व सम्बंधित वार्ड पार्षद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि राशनकार्ड, पेंशन,आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे कार्यो का त्वरित निष्पादन किया जायेगा।लोगो को उक्त कार्यो के लिए किसी कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े इसीलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र से सम्बंधित अन्य समस्याओं से अवगत कराएं ताकि उन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम में 70 गरीब,असहाय ,विधवा व वृद्ध लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया।मौके पर नगर प्रबन्धक रवि कुमार,वार्ड पार्षद राजेश कुमार,पुष्पा देवी, नगर पंचायत कर्मी आशीष कुमार,नंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।