बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कोविड 19 टीकाकरण को लेकर प्रखण्ड टास्क फोर्स की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक आगामी 20 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक टीका महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
अभियान की सफलता के लिए 15 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची के अनुसार सर्वे कराया जा रहा है कि कितना लोग कोविड 19 का टीका लिए है और कितने लोग बाकी हैं। इस कार्य मे कनीय अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम,पीआरआई सदस्य,सभी बीएलओ सुपरवाइजर, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक सभी लोग समन्वय बनाकर छूटे हुए लोगो का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
टीकाकरण को लेकर दीवार लेखन कराने का निर्णय लिया गया।जिस गांव या बूथ में 70 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ होगा वहाँ टीकाकरण कराया जायेगा।बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,पर्यवेक्षिका आरती देवी,शोभा कुमारी,माया गुप्ता, प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन,जेएस एल पीएस के धनन्जय कुमार,बीएलओ सुपरवाइजर सुजीत यादव सहित अन्य उपस्थित थे।