भंडरिया :
भंडरिया पुलिस ने लूट कांड के तीन अभियुक्त असगर अंसारी,सैफुल्लाह अंसारी, नौशाद अंसारी, को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है ।
इनके पास से एक देसी कट्टा और हौंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है । इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका सुदर्शन कुमार आस्तिक एवं भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस की जानकारी दी ।उन्होंने ने कहा कि बाडीखजुरी चर्च के पास सीएसपी केंद्र से मई माह में लूट कि गई थी। इस इसी लूट कांड का उद्भेदन करते हुए भंडरिया पुलिस ने इस लूट में शामिल तीनों को गिरफ्तार कर लिया है । तीनों भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी (च) गांव के रहने वाले हैं ।
इनके विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 53/ 2021 दर्ज की गई थी । अभियुक्त के विरुद्ध 392 सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं । उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा चोरी एवं लूट कांड के उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया था । इसी निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी । उक्त टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने इन तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त अपराध को स्वीकार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त असगर अंसारी की निशानदेही पर उसके पास से इस्तेमाल किए जा रहे एक देसी कट्टा एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चोरी डकैती लूट में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा ।
उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले बदमाश लोग सुधर जाए नहीं, तो उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा । इस मौके पर बडगड ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, मदगडी च ओपी प्रभारी चंद्रदेव सिंह ,पुलिस अवर निरीक्षक भंडरिया दीपक राणा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे ।