गढ़वा :
गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी नजमुद्दीन अंसारी के पुत्र स फिरोज अंसारी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरफरोज ससुराल गया हुआ था वहां से लौटने के बाद घर में अचानक तबीयत खराब होने की बात बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कीटनाशक खाने का मामला सामने आया सदर अस्पताल में इलाज चल ही रहा था कि इसी बीच उसका मौत हो गई।