whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273814
Loading...


भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष पर लगाया अनर्गल बयान देने का आरोप

location_on मेराल access_time 15-Dec-21, 05:20 PM visibility 656
Share



भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष पर लगाया अनर्गल बयान देने का आरोप


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : जनसंघ काल से जुड़े पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपूर जोनल सलाहकार सदस्य विनय कुमार चौबे पर मेराल के उतरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा पर अनर्गल बयान देने का आरोप लगाया है। जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े पुराने भाजपाई गंगा लाल अग्रवाल ने कहा कि 1993 में वे मेराल प्रखंड के अध्यक्ष तथा विनय कुमार चौबे महामंत्री थे। वर्तमान में वे जेड आर यूसी सी मेम्बर हैं, उनका पैतृक घर हासनदाग है जो मेराल के दक्षिणी मंडल में आता, वे वर्तमान समय में स्थाई रूप से गढ़वा में रह कर पार्टी के कार्य में लगे रहते हैं। विधानसभा चुनाव हुए भी 2 वर्ष बीत गया और आज मेराल के उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा द्वारा अखबार में यह बयान आता है की विनय कुमार चौबे विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य किए हैं।
अगर उन्हें यह ज्ञात था तो उन्हें विधानसभा चुनाव के समय ही पार्टी फोरम पर उस बात को रखनी चाहिए थी, पार्टी कार्रवाई करती। उन्होंने कहा कि उतरी मंडल अध्यक्ष को दूसरे मंडल के पार्टी नेताओं पर राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में आकर ऐसा अनर्गल बयान नहीं देना चाहिए उन्होंने जिला अध्यक्ष से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है। दूसरे पार्टी से आए हैं उदय भाजपा का संस्कार नहीं : डॉ विश्वनाथ ठाकुर जनसंघ काल से अभी तक भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तथा 1996 से 2000 में मेराल प्रखंड के महामंत्री रहे डॉ विश्वनाथ ठाकुर मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि उदय कुशवाहा दूसरे पार्टी से भाजपा में आए हैं, उन्हें पार्टी के संस्कार का ज्ञान नहीं है।
तभी वे दूसरे मंडल के अध्यक्ष के रहते अनाधिकृत रूप से अखबार में बयान दिया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के हिसाब से भी अखबार में बयान देना था तो मेराल दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष के हवाले से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में आक्रोश है जिला अध्यक्ष को जल्द ही इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उदय : चंद्रमणि पाठक मेराल दक्षिणी के दो बार मंडल अध्यक्ष रहे चंद्रमणि पाठक जो वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि हैं उन्होंने कहा कि उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पार्टी मजबूत नहीं और कमजोर होगा। पार्टी में खेमे बाजी और बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव काल में मेराल दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष रहा हूं। विधानसभा चुनाव में मेराल के बड़े मंचों के साथ गढ़वा विधानसभा के सभी बड़े मंचों को भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने साझा किया है। मेरे साथ 4-5 नुक्कड़ सभा में भी विनायक चौबे भाग लिए हैं। ऐसे में चुनाव के 2 वर्ष बीत जाने के बाद यह कहना की विनय चौबे चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य किए हैं, यह सरासर गलत तथा अनर्गल बयानबाजी है। बड़े नेताओं पर मंडल अध्यक्ष का बयानबाजी करना ठीक नहीं : रुपू महतो मेराल उतरी मंडल के अध्यक्ष रहे रुपू महतो जो वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से मंडल अध्यक्ष को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त उत्तरी मंडल के महामंत्री के रूप में अध्यक्ष के साथ कार्य किया हूं।
उस वक्त तो विनय चौबे को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली थी, परंतु 2 वर्ष बाद यह बयान समझ से परे है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play