गढ़वा :
डंडई थाना क्षेत्र के टोरी गॉव निवासी वदन भुईयां की पत्नी अनरावती देवी एवं बानाजांघ गांव निवासी भरत सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोरी गॉव से चिरका गॉव जा रहा था। इसी दौरान गॉव के पास साईंड्ड लेने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद परिजन द्वारा उसे घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
जबकि एक अन्य खबर के अनुसार
गढ़वा नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी संतोष चंद्रवंशी की पत्नी रीमा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर रिमादेवी को उसके देवर श्रवण चंद्रवंशी ने मारपीट कर घायल कर दिया घटना की सूचना मिलने पर रीमा के पिता ने उसे बेहोशी हालत में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है।