मेराल :
झारखंड सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का अच्छादित करने को लेकर बुधवार को मेराल प्रखंड के तेनार पंचायत सचिवालय परिसर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार उत्तरी जीप सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली अंसारी मुखिया अर्चना देवी पंचायत सचिव दीपक चंचल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम का संचालन बीटीएम अजय साहू ने किया मौके पर प्रखंड प्रमुख श्री कुशवाहा ने झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके द्वार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार स्वयं आपके क्षेत्र में आकर आपके विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है आप लोगों को भी आगे आकर सभी योजनाओं का लाभ लेना होगा जिप सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली ने कहा कि सरकार आपके द्वार चल कर आई हुई है आप सभी अपनी समस्याओं को निसंकोच भाव से इस शिविर के माध्यम से निदान करवा सकते हैं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेंशन से संबंधित समस्याओं को दूर करते हुए एकल पेंशन सहित 60 वर्ष की उम्र होने पर सभी वृद्ध को पेंशन देने की सरकार ने घोषणा किया है।
इस शिविर में विभिन्न विभाग का स्टॉल से लगभग 1700 आवेदन प्राप्त हुए जल्द ही इसका निष्पादन किया जाएगा। इस शिविर में योजनाओं का लाभ लेने हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुखिया पति राजा प्रियदर्शी सिंह रमाकांत गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।