बंशीधर नगर :
जूनियर स्टेट चैंपियनशिप बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2021 आगामी 16 दिसम्बर से 18 दिसंबर तक दुमका जिला में आयोजित है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला बालक एवं बालिका टीम अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बंशीधर नगर स्टेशन से चोपन गोमो पैसेंजर से दुमका के लिए रवाना हुई। बालक वर्ग में सत्यम कुमार कैप्टन, सिद्धार्थ तिवारी उपकैप्टन, अनंजय सिंह, हरिंदर पासवान, पप्पू , विशाल ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, विशाल सिंह, शुभम शर्मा ,आलोक कुमार, करण गुप्ता, बालिका वर्ग में संगीता कुमारी कैप्टन, लक्ष्मी कुमारी, प्रिया, अंजली कुमारी उप कैप्टन, शोभा तिवारी ,मोनिका कुमारी ,अंजली कुमारी ,शारदा कुमारी, शिल्पी कुमारी, चंद्रावती कुमारी ,रानी तिग्गा ,पूनम कुमारी, रूपा कुमारी और बबीता कुमारी शामिल है।
बालक वर्ग में कोच विशाल सिंह तथा बालिका वर्ग में कोच बेबी कुमारी है। इसकी जानकारी गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सचिव अजय कुमार गुप्ता दे दिया।