गढ़वा :
गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी सरफराज अंसारी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है ।
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 4 दिन पहले अपने ससुराल गया हुआ था। आज वहां से अचानक घर आया और बिना किसी को कुछ बताएं कीटनाशक दवा खा लिया जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो हम लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि कीटनाशक दवा खा लिया। जल्दबाजी में हम लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है ।