whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275858
Loading...


मंत्री ने पैक्स का किया उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 15-Dec-21, 04:49 PM visibility 655
Share



मंत्री ने पैक्स का किया उद्घाटन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने तिवारी मरहटिया में दुबे मरहटिया पैक्स का उद्घाटन किया । . उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों को बुके देकर प्रारंभ किया गया. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ संबोधन प्रारंभ हुआ. लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विगत वर्ष एफसीआई के माध्यम से ध्यान क्रय करने में घोर लापरवाही बरती गई थी जिसमें किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. किसानों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष पैक्स के माध्यम से धान क्रय करने का निर्णय सरकार ने लिया है जिसका शुभारंभ आज तिवारी मरहटिया गांव से हो रहा है. गढ़वा जिले में लगभग 70% लोग खेतीबारी पर निर्भर है और किसानी उनका मुख्य पेसा है।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1940 तथा बोनस के रूप में ₹110 का प्रावधान किया है इस तरह से साधारण धान पर हेमंत सोरेन की सरकार किसानों को कुल ₹2050 प्रति क्विंटल एमएसपी दे रही है। ग्रेड ए के धान पर ₹1960 का न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा ₹110 बोनस को मिलाकर कुल ₹2070 प्रति क्विंटल का प्रावधान किया गया है। पहले धान की राशि का भुगतान रिवाल्विंग फंड के माध्यम से किया जाता था जिसमें किसानों को धान का मूल्य मिलने में काफी समय लग जाता था लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने इस बार किसानों को धान की राशि हाथों-हाथ देने का प्रावधान किया है तथा पैक्स में धान देने के 2 दिनों के अंदर किसानों के खाते में न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए क्रियाशील है बहुत जल्द सोन कनहर परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। यह परियोजना अभी पाइपलाइन में है धरातल पर उतरते ही जिले के सभी जलाशय, आहर-पोखर, डैम बारहो महीने पानी से भरा रहेगा तथा किसानों को सिर्फ प्राकृतिक सिंचाई पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सोन नदी से पानी को लिफ्ट कर जिले के सभी जलाशय तक पहुंचाया जाएगा, इससे जिले में सभी तरह के फसलों की बुवाई-कटाई संभव हो जाएगी। किसानों के लिए राज्य सरकार ने पचास हजार रुपए तक के ऋण माफी योजना चलाई है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। गांव हरा-भरा रहे, पर्यावरण को लाभ हो तथा किसानों की बगवानी को ध्यान में रखते हुए सरकार की हरित क्रांति योजना भी किसानों को काफी लाभान्वित कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मुरली श्याम तिवारी ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एम राजेश्वरम, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अनिता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि बदरूद्दिन अंसारी, उप प्रमुख मुनेश्वर तिवारी, पंचायत समिती सदस्य अनुज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, एमओ सह अंचलाधिकारी मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, अनीता दत्त, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, सचिव अजय ठाकुर, झामुमो नेता सह तिलदाग पंचायत के अरूण दुबे, चुनमुन दुबे, रविंद्र तिवारी, दयानंद तिवारी, उमेश सिंह, त्रिलोकी तिवारी, गिरजा तिवारी, अभिषेक मेहता, रंथा नायक, सदाब खान, पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play