whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276089
Loading...


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को ले कर्मियों ने जताया विरोध

location_on गढ़वा access_time 15-Dec-21, 04:47 PM visibility 664
Share



पुरानी पेंशन बहाली  की मांग को ले कर्मियों ने  जताया विरोध


ravi check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के आह्वाहन पर झारखंड राज्य के अंतर्गत सभी विभागों में कार्यरत सभी एनपीएस कर्मियो ने आज 15 दिसम्बर को "अब बहुत हुआ इंतजार, वादा पूरा करो सरकार" स्लोगन वाले बैच लगाकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इसी निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला संयोजक सुशील कुमार ने जिले के सभी विभागों में कार्यरत समस्त एनपीएस एवं ओटीएस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके कार्यालय पहुँचकर "अब बहुत हुआ इंतजार, वादा पूरा करो सरकार" स्लोगन वाले बैच को लगाया। इस बाबत जिला संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि विगत 5 दिसम्बर को हेहल राँची में एनएमओपीएस की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के घोषणा पत्र को सरकार गठन के दो वर्षों के उपरांत भी लागू नहीं करने को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा भविष्य में संघर्ष को तीव्र करते हुए आंदोलनात्मक गतिविधियों को करने का निर्णय लिया गया था। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज इसी कड़ी में आज 15 दिसम्बर को राज्य के समस्त कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, समाहरणालय कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने "अब बहुत हुआ इंतज़ार, वादा पूरा करो सरकार" स्लोगन वाले बैच लगाकर अपने-अपने कार्यालयों में दायित्वों का निर्वहन किया।यह दिनांक 16 दिसम्बर तक संचालित रहेगा।आज गढ़वा जिले के तमाम विभागों के समस्त NPS कर्मियों एवं अधिकारियों जैसे- पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाहरणालय कर्मी,पशुपालन विभाग, पथ निर्माण विभाग, सिचाई विभाग आदि ने बढ़-चढ़ कर इस आंदोलन के प्रथम चरण को सफलता पूर्वक सम्पादित किया।
मैं जिला संयोजक होने के नाते तमाम NPS कर्मियों एवं अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफलीभूत करने हेतु साधुवाद देता हूँ और आगामी होने वाले आंदोलन के दूसरे चरण में और उत्साह एवं जोश के साथ शामिल होने हेतु हार्दिक अपील भी करता हूँ। आंदोलन के दूसरी कड़ी में आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी 2022 के मध्य राज्य के समस्त जिलों में "पेंशन चेतना यात्रा" निकाली जाएगी।आंदोलन के तीसरी कड़ी में आगामी 18 फ़रवरी 2022 को सन्ध्या 6 बजे सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आंदोलन के चौथी कड़ी में आगामी 20 फ़रवरी 2022 को "पाने पेंशन का अधिकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार" कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री के आवास तक पदयात्रा कर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाये जाने की स्थिति में मार्च माह के प्रथम सप्ताह में राज्यव्यापी "आधे दिन का पेन डाउन" किया जायेगा। आंदोलन के अगली कड़ी में मार्च 2022 के दूसरे सप्ताह में राज्यव्यापी "पूरे दिन का पेन डाउन" किया जाएगा। मार्च 22 के तीसरे सप्ताह में राज्यव्यापी दो दिवसीय सामूहिक आकस्मिक अवकाश लिया जायेगा। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली नहीं किये जाने की स्थिति में मार्च 2022 के चौथे सप्ताह में "राँची में आमसभा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल" पर निर्णय लिया जायेगा। जिला संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि किसी भी दृष्टिकोण से नई पेंशन योजना सरकारी कर्मियों एवं अधिकारियों के लिए बेहतर नहीं है क्योंकि इस योजना में सेवानिवृति के बाद सामाजिक सुरक्षा है ही नहीं।
इसलिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को इस मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू कर देना चाहिए।इन्हीं कर्मियों एवं अधिकारियों के बदौलत ही सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर सफलीभूत होती है और इन्हीं पर अन्याय एवं शोषण।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play