भवनाथपुर :
भवनाथपुर पंडरिया पँचायत के घाघरा में संचालित जोयति महिला स्वंय सहायता समूह के अध्यक्ष के बजाय उसके देवर संजय पासवान द्वारा लाभुकों को अक्टूबर व नवम्बर माह का अनाज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मीडिया द्वारा बीडीओ सह एमओ मुकेश मछुवा को मिलने पर स्थल पर पहुंच कर लाभुकों से सत्यापन किया ।
जहां लाभुकों ने बीडीओ से डीलर द्वारा कम अनाज देने व लाभुकों से दूरवेवहार करने का आरोप लगाया ।लाभुक प्रमिला देवी ,सरिता देवी ,रुक्मनी ,प्रताप भुंइया ,अर्जुन कोरवा ,सतेंदर साह ,फूलमती देवी ,शिवकुमार सिंह ,कोसल कुंवर ,बसंती देवी ,लक्ष्मण मेहता ,मंजू देवी सहित ने बताया कि डीलर खभी भी समय पर अनाज नही देते ।दो माह का अनाज कार्ड पर चढ़ाते हैं और एक माह का मिलता नबम्बर माह में सरकारी मद का राशन मिला परन्तु नगद का अनाज बकाया रखा गया है कई लाभुकों का कार्ड भी डीलर के भाई संजय पासवान अपने पास रखे हुए है कई वृद्ध महिला पुरुष ने भी बीडीओ के सामने अपना दुखड़ा बताया ।
बीडीओ ने दूरभाष पर महिला समूह के पति हिरदया पासवान को खरीखोटी सुनाते हुए महिला समूह के ऊपर करवाई करने के बात की है ।कहा कि समूह के द्वारा मनमानी तरीके से दुकान संचालित करने का सिकायत है लाभुकों में डीलर के प्रति काफी आक्रोश भी है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा ।सभी डीलरों को लाभुकों को पूरा अनाज का वितरण करने का निर्देश है कही भी लाभुकों को डीलर द्वारा मापी में कम अनाज दिया जाता है तो उसकी शिकायत करे अविलम्ब करवाई की जाएगी।