भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड के अरसली उत्तरी पंचायत भवन परिसर में आपके अधिकार ,आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीबंशीधर नगर एस डी ओ आलोक कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ,सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, बीईईओ राकेश कुमार ,अरसली उत्तरी पंचायत मुखिया प्रेशशिला देवी , बीडीसी गुडन देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 886आवेदन प्राप्त हुए वही 48 आवेदन अस्वीकृति हुए। मौके पर श्री बंशीधर नगर एस डी ओ ने कहा कि राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन ने हर पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार लगा रही है।जिसमे आप अपनी समस्या रखे उसका अविलम्ब निबटारा किया जाएगा ।
कार्यक्रम में लोंगो के द्वारा दिये आवेदन में प्रधान मंत्रीआवास312में ,खाद्य आपूर्ति में86,मनरेगा में 3,15 वे वित्त आयोग में 3, पेंशन 105, पेजयल विभाग में1, स्वास्थ्य विभाग से 275, श्रम विभाग से 17, कल्याण विभाग से 16, पशुपालन विभाग से 37, भूमि सुधार विभाग से 9,कृषि विभाग से1,शिक्षा विभाग 1आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर श्रम विभाग द्वारा 11लोगो के बीच समान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जयराम ने किया।इस मौके बीपीओ दयानंद प्रजापति,मनरेगा जे ई श्याम चौधरी, ,रवि कुमार, अशोक कुमार, नागेंद्र शर्मा, बीटीएम ओम प्रकाश गुप्ता,अनूप कुमार , धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, चन्दन कुमार,गनपत राम,सहित कई विभाग के लोग उपस्तिथ थे।