गढ़वा :
गढ़वा पुलिस ने 4लाख के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया उसके पास स्वराज ट्रैक्टर जेएच 14h 55 56 टीवीएस मोटरसाइकिल यू जैक 20 पीस सेंटिंग प्लेट 40 पीस बेस जैक 8पीस सोल्जर 10 पीस कैप लॉक 30 पीस आदि बरामद बरामद किया है।
गिरफ्तारर लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर गांव निवासी स्वर्गीय दीनबंधु तिवारी का पुत्र गुडडल तिवारी उर्फ आदर्श तिवारी एवं हुर मध्या गांव निवासी जितेंद्र तिवारी का पुत्र दीपक तिवारी के नाम शामिल हैं इसकी जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व बाईपास निर्माण कार्य कर रहे शिवालय कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के लाइजनिंग पदाधिकारी दिगंबर सिंह के द्वारा गढवा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर हुर गॉव निवासी गुडडल तिवारी को गिरफ्तार किया गया उसके निशानदेही पर चोरी किया गया सामान की बरामदगी उसीके घर से ही किया गया उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किए गए ट्रेक्टर एवं मोटरसाइकिल दीपक तिवारी के घर से बरामद किया गया उन्होंने बताया कि दीपक तिवारी पूर्व में भी राजेश मेहता हत्याकांड में जेल जा चुका है उन्होंने बताया कि छापामारी दल में उनके अलावा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार आशीष कुमार सिंह अनुरंजन कुमार राजू उरांव दिनेश कुमार मरांडी रौशन कुमार अशोक कुजुर सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह आरक्षी श्रीकांत कुमार इंद्र कुमार मंडल आदि लोग शामिल थे ।