मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र लातदाग में एनएच 75 किनारे इंडियन आयल शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप का उद्घाटन थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद कमल चौबे प्रोफ़ेसर किशोरी मोहन मिश्रा संजय पांडे यशवंत सिंह आचार्य कैलाशपति मिश्र इत्यादि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया।
पंप के प्रोपराइटर अजय कुमार द्विवेदी के बड़े भाई धनंजय कुमार द्विवेदी द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना करने के बाद पेट्रोल पंप का उद्घाटन कराया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि इंडियन आयल पेट्रोल पंप के खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों के साथ साथ एनएच 75 से गुजरने वाले वाहन मालिकों को काफी सहूलियत होगी।
प्रोपराइटर अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर कंपनी द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन के साथ-साथ ग्राहकों के लिए हर तरह की सुविधा की व्यवस्था की गई है।