रेहला :
जहां एक ओर सरकार हर मंच से दिव्यांगो के लिए आरक्षण व छूट की बाते करते फूले नहीं समाती, वही पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में स्थित गढंवा रोड जक्शन से एक मामला संज्ञान में आया है।
जहां एक दिव्यांग को शौचालय में मात्र कपड़े बदलने के लिए भी पैसा देना पड़ा। विकलांग युवक आदित्य श्रीवास्तव जो की मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है।श्रीवास्तव ने बताया की मैंने गढंवा रोड जक्शन के एक नंबर पलेटफर्म पर बनी सार्वजनिक शौचालय का ना तो एक बूंद पानी यूज किया और ना ही कमबोर्ड फिर भी हम से शुल्क के नाम पर दस रूपए ले लिया गया। घटना रविवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। हालाकि जब इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार को दी गई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए उस विकलांग युवक को उसके पैसे वापस दिलाया।