whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281213
Loading...


पढ़ें श्री वंशीधर नगर की आज के दिन भर खबर

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Dec-21, 06:23 PM visibility 664
Share



पढ़ें श्री वंशीधर नगर की आज के दिन भर खबर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जल क्रांति भवन के सभागार में सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर8,बारह व 13 के लिए आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,वार्ड पार्षद व विधायक प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में कुल 101 आवेदन प्राप्त हुये।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभुक को मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी समस्याओं से सम्बंधित लिखित आवेदन दे,निराकरण की दिशा में पहल किया जायेगा।उन्होंने कहा कि पेंशन व राशन एक गंभीर समस्या है,इससे अंचलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है नगर प्रबन्धक को निर्देशित किया जा चुका है। आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पेंशन से सम्बंधित 60 आवेदन व राशनकार्ड के लिए 41 आवेदन प्राप्त हुये।मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,वार्ड पार्षद चंचला देवी,कॉर्डिनेटर इरशाद आलम,नगर प्रबन्धक रवि कुमार,नगर पंचायत कर्मी अमित पांडेय,भोला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। झामुमो की ओर से बिपिन रावत समय सभी 13 सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि श्री बंशीधर नगर-डॉ भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के समीप रविवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में तमिलनाडु की कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी वीर सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सहित व्यवसायी व पुलिस बल के जवानों ने कतार में होकर हाथों में मोमबत्ती लेकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सभी लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा है।उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय ,बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाए। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि देश के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारजनों को ईश्वर इस असहनीय दुख को सहन करने कि शक्ति प्रदान करें।
मौके पर वार्ड संख्या 11 के अध्यक्ष नसीम खान,राजेश प्रताप देव,सूर्य देव मेहता,निर्मल पासवान,मुक्तेश्वर पांडेय, मुन्ना खान , मुकेश सिन्हा , अमर राम ,किरण देवी,सुरेश यादव,कमलेश मेहता, चैम्बर अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर,रंजन कुमार छोटू,दिलु चौबे,अनूप निराला,विकाश भारद्वाज, राजेंद्र राम,अरविंद कुमार,लालबहादुर राम,सत्येंद्र राम,बीरेंद्र राम,राजेश कुमार,रविन्द्र कुमार,मनोज कुमार,रामबच्चन राम,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाकपा माले का घेराव कार्यक्रम 16 को श्री बंशीधर नगर-अखिल भारतीय किसान महासभा (भाकपा माले)के सचिव कामेश्वर सिंह ने अनुमण्डल पदाधिकारी को आवेदन देकर आगामी 16 दिसम्बर को विधुत विभाग के अनुमण्डल कार्यालय का घेराव करने की जानकारी दिया है।
एसडीओ को दिए आवेदन में कहा गया है,कि धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला ग्राम के तुरिया टोला में विगत तीन वर्ष पूर्व विधुत ट्रांसफार्मर जला है।जिसके कारण तुरिया टोला के लोग ढिबरी युग मे जीने को विवश है।भाकपा माले के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार द्वारा विगत 27 व 30 नवम्बर को मोबाइल द्वारा विभाग के कनीय अभियंता को जले ट्रांसफार्मर को बदलने की सूचना दिया गया था,साथ ही कहा गया था कि विगत चार दिसम्बर तक ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो विभाग का घेराव किया जायेगा लेकिन आज तक जला ट्रांसफार्मर को नही बदला गया।विवश होकर भाकपा माले का किसान संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा ने आगामी 16 दिसम्बर को विधुत विभाग का घेराव करने का निर्णय लिया है।
घेराव कार्यक्रम में झंडा,बैनर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी किया जायेगा। 31.63लाख की से बनने वाली 4 पीसीसी पथ का हुआ शिलान्यास श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 31 लाख 63 हजार की लागत से बनने वाले चार पीसीसी पथों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,उपाध्यक्ष लता देवी,सम्बंधित वार्ड के वार्ड पार्षद व विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्तरूप से नारियल फोड़कर किया ।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर दो में सलीम खान के घर से पोल्ट्री फार्म तक,मारूफ खलीफा के घर से अयोध्या शर्मा के घर तक,वार्ड नम्बर एक मे रियाज खान के घर से सरकारी स्कूल तक तथा वार्ड नम्बर 17 में निमिया डीह टोला में निर्मल उरांव के घर से रामदेव उरांव के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण 31 लाख 63 हजार की लागत से कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर एक मे स्थित सरकारी स्कूल तक जाने के लिए पहुंच पथ नही था,इस पथ के बन जाने से बच्चों को विद्यालय आने जाने में सुबिधा होगी।उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर दो में विगत वर्ष मारूफ खलीफा के घर से अयोध्या शर्मा के घर तक आरसीसी नाली का निर्माण कराया गया था,इस वर्ष वहां पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निमिया डीह जो नगर पंचायत क्षेत्र का पिछड़ा इलाका है,वहां निर्मल उरांव के घर से रामदेव उरांव के घर तक पीसीसी पथ की आधारशिला रखा गया है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पीसीसी पथ,नाली,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई विकास योजनाएं संचालित है,जिसका सीधा लाभ वार्डवासियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पंचायत की एक महत्वाकांक्षी योजना है।नगर पंचायत इस योजना के लाभुको को आवास के साथ साथ आने जाने के लिए पीसीसी पथ भी बनवा रही है।उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के लिए सोलर युक्त जलमीनार का अधिष्ठापन भी कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है।मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान,शकील अहमद उर्फ गुल्लू,अनिल कुमार,इमरान खान,लक्ष्मीकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। क्रिसमस मिलन समारोह श्री बंशीधर नगर -नगर पंचायत क्षेत्र के नया खांड ग्राम स्थित संत स्टीफन चर्च में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
क्रिसमस मिलन समारोह में पल्ली के सभी विश्वासियों ने मिलकर आपस में प्रेम बांटते हुए इस समारोह को अर्थपूर्ण बनाया। इस मिलन समारोह के पूर्व सभी ख्रीस्त विश्वासी कोरोनावायरस के कारण एक दूसरे से मिलने एवं ईश्वरीय प्रेम को आपस में बांटने से वंचित थे।पर आज का यह समारोह एक दूसरे को साथ लाने व खुशियां बांटने का एक अवसर के साथ-साथ एक साधन भी बना। समारोह का शुभारंभ मिस्सा पूजा के साथ किया गया। जिसमें मुख्य रुप से अनुष्ठाता के रूप में फादर सुमन मिंज ने कहा कि हम हमेशा आनंद मनाए एवं अपने बीच जो भी ईर्ष्या,द्वेष व नफरत है उसे दूर कर सबो से प्रेम करें, क्योंकि हम जिसके आने का इंतजार कर रहे हैं वह प्रेम ईश्वर है, जो प्रेम नहीं करता वह ईश्वर को नहीं जानता ।
मिस्सा पूजा के बाद मिलन समारोह के अवसर पर सभी रिश्ते माता-पिता भाइयों एवं बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।समारोह के अंत में पल्ली पुरोहित फादर सेबेस्टियन लकड़ा ने सबों को ईश्वरीय प्रेम एवं संसार के मुक्तिदाता यीशु मसीह के इस धरती पर एक बालक के रूप में आने का संदेश देते हुए बालक यीशु को अपने मन,हृदय व जीवन में जन्म लेने के लिए तैयार रखने की अपील किया। मिलन समारोह का समापन प्रीतिभोज के साथ किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play