भंडरिया :
भंडरिया पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है । इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि रंका थाना के मतौली गांव निवासी सर्वेश अंसारी पिता वहाब अंसारी एवं जासोबार गांव निवासी अर्जुन सिंह पिता गोला सिंह का उनके घर से गिरफ्तार किया गया है । इन लोगों के विरुद्ध भंडरिया थाना में अलग-अलग मामला दर्ज था । सर्वेश अंसारी के विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 6/ 2020 दर्ज है ।
इनके विरूद्ध धारा 379 ,414 सहित अन्य धाराएँ लगाई गई है ।यह 2 वर्ष से फरार चल रहा था। जबकि जासोबार गांव निवासी अर्जुन सिंह के विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 23 /2012 और 52/ 2020 दर्ज है ।
इनके विरुद्ध 307 ,323,एवं 17 सी एल एक्ट सहित धाराएं लगाई गई हैं ।यह 9 वर्ष से फरार चल रहा था। गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं रंका डीएसपी के मार्गदर्शन में दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम में बनाई गई थी ।टीम में शामिल पुलिसकर्मियों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।