भवनाथपुर :
भवनाथपुर व्यवसायिक संघ ने बीती रात्रि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे अमर शहीद सीडीएएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ११ सैन्य कर्मियो के मृत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि दी गई ।
श्री रावत तथा अन्य के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यवसाई भावुक हो गए। भवनाथपुर बाजार व्यवसायि कैंडल मार्च निकालकर कर्पूरी चौक होते हुए शिव मंदिर तक शहिदों के सम्मान में नारे लगाते हुए बजार में बाबा फैशन के पास श्रद्धां सुमन अर्पित कर सभा की कार्यवाही समाप्त की गई ।मौके पर नीतीश गुप्ता ब्रजेश कुमार ,उॹवल कुमार नितिश कुमार, सुनील मेहता, दिलीप सिंह , विजय गुप्ता, सैकड़ों व्यवसाई सामील थे ।