भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड खरौंधी, भवनाथपुर एवं केतार के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से प्राप्त शिकायत पत्र के आलोक में बीते 11 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के द्वारा भवनाथपुर गोदाम का निरीक्षण किया गया|
औचक निरीक्षण के क्रम में गोदाम पर विकास कुमार पिता स्वर्गीय राम खेलावन राम ग्राम नगर उंटारी, राकेश कुमार पिता राजेश्वर प्रसाद ग्राम पिनडरिया नगर उंटारी, विजय कुमार पिता बलराम शर्मा खरौंधी अनाधिकृत रूप से उपस्थित पाए गए| जांच के क्रम जन वितरण प्रणाली दुकानदारों तक पहुंचाने हेतु पिकअप वाहन पर लगे हुए खाद्यान्न के एक बोरा का वजन कराकर जांच किया गया, जिसमें लगभग 01 किलोग्राम कम खाद्यान्न पाया गया|
गोदाम पर अनाधिकृत रूप से उपस्थित उपरोक्त तीनों व्यक्तियों के ऊपर अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुकेश मछुवा भवनाथपुर के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है साथ में गोदाम प्रबंधक रामनाथ चौधरी को उक्त मामले में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया|