भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र ढेकुलिया निवासी 70 वर्षिय बिंदेश्वरी बैठा ने गढ़वा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भवनाथपुर थाना के ए एस आई अंजनी तिवारी के द्वारा पड़ोसी के द्वारा जमीनी विवाद के मामले पर कहने पर थाना में बीते शुक्रवार को बुलाकर गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द व मारपीट करने की शिकायत किया है।
दिए आवेदन में वृध बिंदेश्वरी बैठा ने कहा है कि ढेकुलिया में ही मेरे जमीन पर जबरन कब्जा कर स्व रामसुंदर बैठा का पुत्र लक्ष्मण बैठा व उसकी पत्नी मोहरमानी देवी रहते है उनके कहने पर बीते षुक्रवार को मुझे थाना बुलाया गया जहाँ पर थाना के ए एस आई अंजनी तिवारी के द्वारा जमीन का कागजात मांगते हुए मुझे गाली गलौज व जातिशुचक शब्द का प्रयोग करते हुए उक्त दोनों लोंगो के सामने सरेआम थप्पड़ से पिटाई की गई जिससे मै काफी डरा सहमा हूँ जाती का हरिजन होने के कारण उक्त पदाधिकारी के द्वारा सरेआम एक गरीब को परेशान व बेइज्जत करने से काफी शर्मिन्दित महसूस कर रहा हूँ ।
उक्त दोसी पदाधिकारी को जांचों उपरांत करवाई की जाय ।
बताते चले कि थाना के ए एस आई अंजनी तिवारी एक दबंग प्रकार के पदाधिकारी के साथ साथ किसी भी मिले आवेदन या हुए प्राथमिकी में अपने व दलाल के माध्यम से पैसे उगाही का मामला सरेआम लोंगो के बीच चर्चा बना रहता है ।साथ ही सूत्रों की माने तो अपने थाना स्टॉप से भी कई बार अनबन की सूचना है ।
एक जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बस्ती में बीते दिनों बिजली विभाग के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद नामित तीन लोंग अवधेश बैठा ,नवल सिंह ,सुधीर सिंह से रिकॉल जमा कराने के नाम पर डरा धमका कर पैसा मांगने के साथ अरसली उतरी लामी निवासी महेंद्र वियार जिसका नदी में डूबने से हुई मौत के बाद प्राथमिकी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगने पर उसके परिजन से खर्चा के नाम पर पैसा की मांग किया गया ।
धनीमंडरा निवासी सर्वेश पासवान के साथ गाली गलौज के मामले में विधायक भानु प्रताप साही के पास मिली सूचना के बाद उक्त पदाधिकारी द्वारा गलती स्वीकार की गई थी । मीडिया कर्मियों के साथ भी इनका कई बार नोक झोंक हो चुकी है ।जबकि इनके विरुद्ध भवनाथपुर थाना प्रभारी के द्वारा दो तीन बार विभागीय शिकायत पूर्व में भी की गई है । ऐसे दर्जनों मामले अंजनी तिवारी के विरुद्ध होने के बाउजूद ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी पहुँच व पैरवी के बल पर भवनाथपुर थाने में जमे हुए है ।इनके कार्य शैली व वेवहार से लोंगो में भय के साथ पुलिस प्रसाशन के विरुद्ध काफी आक्रोश है ।
इस बावत थाना प्रभारी सतीस कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नही है पीड़ित वेक्ति को मुझसे शिकायत करनी चाहिये थी मामले की जांचों उपरांत उक्त अधिकारी पर करवाई की जाएगी ।