whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282399
Loading...


पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 12-Dec-21, 03:24 PM visibility 648
Share



 पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का  किया उद्घाटन


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण जिला स्तरीय फुटबॉल (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन किया गया। गर्ल्स हाई स्कूल, गढ़वा के मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय व अनुमंडल पदाधिकारी सदर राज महेश्वरम की हुई उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। विदित हो कि दिनांक 12 से 15 दिसंबर 2021 तक यह प्रतियोगिता गर्ल्स हाई स्कूल, गढ़वा के मैदान में संपन्न कराया जाएगा। मौके पर माननीय, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा खेल प्रेमी प्रतिभाशाली युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से ही इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आयेगी। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी खेल को और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं। फुटबॉल समेत सभी खेलों को कैसे झारखंड में उच्च स्तर तक पहुंचाया जाए इस पर लगातार काम हो रहे है। झारखंड के गठन के बाद भी जिन खेलों के आयोजन इस राज्य में नहीं हो पाए थे कोविड के बाद उनका आयोजन कर अब खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने बहुत सारे कदम उठाए हैं। उसमें सबसे बड़ा कदम जो झारखंड के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था, हमारे राज्य के होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर चाहे किसी भी खेल के क्षेत्र में प्रतिनिधित्व किया हो उन सभी खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी में नियुक्त किया गया।
जो खिलाड़ी जिस योग्य थे उन्हें उस योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी गई, निश्चित ही यह झारखंड सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मंत्री एक-एक कर प्रतिभागियों से मिले तथा उनका उत्साहवर्धन किया। विदित हो कि इस जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के अध्यक्ष उपायुक्त राजेश कुमार पाठक हैं एवं प्रतियोगिता प्रभारी शैलेंद्र पाठक है। इस प्रतियोगिता का पहला मैच गढ़वा और मेराल की टीम के बीच खेला गया जिसमें मेराल ने गढ़वा टीम को 2-1 से हराया वहीं दूसरा मैच भवनाथपुर और मझिआंव के बीच खेला गया जिसमें मझिआंव की टीम ने भवनाथपुर को 2-0 से हरा दिया। मौके पर मंत्री, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर के अलावा जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री साकेत कुमार पांडेय, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, जनप्रतिनिधि, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी व खेल प्रेमी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play