गढ़वा :
सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को सहिजना निवासी अतुल मिश्रा ने एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान किया ।
उन्होंने
बताया कि गढ़वा प्रखंड के पोटमा ग्राम निवासी गणेश तिवारी को चिकित्सकों ने रक्त की कमी बताया था जिसके बाद योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल धर दुबे ने उन्हें इसकी सूचना दिया था जिसके उपरांत श्री मिश्रा ने तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। मौके पर योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल धर दुबे ,मनी तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।