गढ़वा :
भाजपा मेराल उत्तरी मंडल के अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि शनिवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग में भाजपा के एक भी कार्यकर्ता झामुमो में शामिल नही हुए है। झामुमो के लोग अपने पुराने सदस्यों को ही माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने का अफवाह उड़ा रहे है।
उन्होंने कहा कि जहां तक प्रणय चौबे का झामुमो में शामिल होने की बात है तो वह भाजपा नेता विनय चौबे के भाई है। भाजपा नेता विनय चौबे सहित उनके परिवार के सदस्य विधानसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी के साथ दगाबाजी कर झामुमो के पक्ष में काम किए थे। उक्त लोग चुनाव के दौरान से ही झामुमो के साथ काम कर रहे है। उसके एवज में विनय चौबे सहित दो-तीन लोगों को सड़क और पुल निर्माण कार्य का ठेकेदारी भी मिला है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक पार्टी विरोधी कार्य करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। वैसे लोगों के पार्टी में रहने और नही रहने से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नही पड़ने वाला है।