उंटारी रोड/पलामू : उंटारी रोड के करकटा गांव में एक युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
मृतक उसी गांव के स्व बिनय राम का 22 वर्षीय पुत्र बबलू राम शाम से घर से गायब था। गुरुवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर पर पड़ा हुआ था शव। मृतक के परिजनों देर रात तक उसकी खोजबीन गांव के सभी संभावित जगहों पर किया। लेकिन काफी रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब सात बजे घर के पास ही उसका शव ग्रामीणों ने देखकर इसकी सूचना घरवालों को दिया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मारकर शव से लिपट कर रोने चिल्लाने लगे। जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटनास्थल के समीप मृत युवक का दो मोबाइल पड़ा हुआ था। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से किया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर आरबी पासवान, थानेदार ऋषिकेश कुमार राय, एसएसआई राजकुमार शर्मा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिया।