गढ़वा :
गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में लोक अदालत/राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर गढ़वा में किया गया, जिसमें विभिन्न सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया। अनुमंडल गढ़वा के अंतर्गत कुल 415 वादों का निष्पादन किया गया
जिसमें सर्टिफिकेट केस- 53 एवं धारा 107 के अंतर्गत 242 मामले को निष्पादित किया गया। उक्त मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अरुण उरांव एवं एडवोकेट सुधीर कुमार तिवारी के अतिरिक्त अन्य कर्मी तथा आमजन उपस्थित थें।