मेराल :
मेराल थाना अंतर्गत हासनदाग जेपीएस ग्राउंड में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। श्री ठाकुर ने क्रिकेट मैच का उद्घाटन दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल को को हिट कर किया।

मैच तीसर टेटूका बनाम चामा के बीच खेला गया जिसमें तीसरटेटूका की टीम दस विकेट से मैच जीत लिया।इस अवसर पर कांग्रेस तथा भाजपा की सदस्यता छोड़ बड़ी संख्या मे लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की मेंबर तथा गढ़वा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष कमर सफदर, कांग्रेस के नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रत्याशी तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी रहे राजेश चौबे राजीव रंजन सिंह आरजेडी से आशुतोष चौबे भाजपा नेता प्रणय चौबे वार्ड सदस्य सुरेंद्र चौधरी राजेंद्र चौधरी संजय चौधरी मलू चौधरी, मुबारक अंसारी नईमुद्दीन अंसारी सहित करीब तीन दर्जन लोग शामिल हुए।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को मंत्री ने माला तथा पार्टी का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कमर सफदर ने कहा कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की कार्यशैली तथा विकास के लिए उनका समर्पण से प्रेरित होकर हमने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। राजेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस में पुराने कार्यकर्ताओं के आगे नए लोगों की नही चलती है मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है। खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए टूर्नामेंट के आयोजन समिति को तत्काल ₹25000 उपलब्ध कराया। यूरिया नदी का क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्र निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया।
झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों को स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पार्टी के नीति ,सिद्धांत तथा क्रिया कलाप से प्रभावित होकर आज सदस्यता ग्रहण किए हैं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों की अपेक्षा तथा विश्वास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्ण रूप से खरा उतरेगी। साथ ही उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं का हल करते हुए विकास को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने संबोधन में बताया कि सभी प्रखंडों में एक खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है जो मेराल प्रखंड के लिए हासनदाग जीपीएस मैदान को खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।इस अवसर पर वीडियो प्रवेश कुमार साव डॉक्टर कुलदेव चौधरी प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, जिला युवा सचिव अतहर अली धीरज कुमार दुबे करीब अंसारी मुखिया दुखन चौधरी दक्षिणी जिप सदस्य राम नरेश चौधरी बृजराज चौबे तीर्थराज चौबे उमाशंकर तिवारी राम नरेश चौधरी रामनाथ विश्वकर्मा कमल किशोर चौबे बबलू सिंह कोमल चौधरी अनिल चौधरी मानदेव बैठा गुलबास अंसारी दशरथ प्रसाद विनोद प्रसाद मुखिया पति शिव कुमार चौधरी हेमंत सिंह बबलू सिंह मुन्ना सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना चौधरी उपाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा सचिव दिलीप पासवान उपसचिव कुंदन कुमार रणजीत चौबे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया जब मैच का कमेंट्री शिवदत्त चौधरी मनोहर मुकुंद ने किया।