whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27482969
Loading...


झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ने पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी से किया शो काज

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Dec-21, 04:38 PM visibility 645
Share



झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ने पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी से किया शो काज


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-सरकार के नगर विकास सचिव को पत्र लिखे जाने तथा अक्टूबर माह तक कार्रवाई नही किये जाने के बाद नवम्बर माह में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कहे जाने पर सरकार के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी द्वारा नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार से स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है। अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की सूचना मिली है।उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी ने शनिवार को चेचरिया स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कही।उन्होंने कहा कि नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमिटी बनी थी।
जिसमे तकनीकी कोषांग के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह भी थे।जांच समिति द्वारा उल्लेखित किया गया है कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार का इस प्रकरण में जिम्मेवारी व सहभागिता प्रतीत होता है।अन्य दोषी अधिकारियों तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मो0आफताब आलम तथा अन्य भी है,जो जांच में दोषी पाये गये है।उन्होंने कहा कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,मुख्य अभियंता राजदेव सिंह,,कार्यपालक अभियंता मो0 आफताब आलम सहित अन्य पर सरकार सख्त कार्रवाई करे व जो अधिक राशि की निकासी की गई है वह संवेदक से जमा कराने,33 सोलर लाइट जिसका अधिक कीमत जेम पोर्टल के नाम पर दिखाया गया है,शेष राशि जमा कराने साथ ही 120 सिंगल लाइट जो शहर के अंदर सभी वार्ड में लगाया गया है,उसका कीमत 10 हजार की जगह 80 हजार रुपये प्रति इकाई दिखाया गया है।
उन्होंने इसकी जांच कर शेष राशि जमा कराने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2021 तक यदि उक्त सभी लोगो पर कार्रवाई नही हुई तो जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,सलीम अंसारी,इस्माइल अंसारी,मुन्ना गुप्ता,सोबराती खां सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play