खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने आधार सीडिंग में लापरवाही को देखते हुए खरौंधी प्रखंड के 3 विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानशिक्षा मित्र का वेतन/मानदेय अगले आदेश तक बंद किया गया है। एवं 24 घण्टे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई की क्यो न आपके ऊपर सरकारी/विभागीय कार्यो में लापरवाही के आरोप में कानून करवाई हेतु उच्च पदाधिकारी को पत्र प्रेसित किया जाये।
प्रखंड़ड़ शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने खरौंधी बीआरसी व्हाट्सएप ग्रुप में पत्र शनिवार को पोस्ट किया है जिसमे अंकित किया गया है कि मध्य विद्यालय अमरोरा,उ0 प्राथमिक विद्यालय सिरफलिया,उ0 प्राथमिक विद्यालय गटीयरवा आपके द्वारा विद्यालय के छत्र छत्रों का खाता का आधार सीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है जबकि प्रखंड के अन्य विद्यालय के द्वारा निर्देश के बाद आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है लेकिन आप तीन विद्यालय के प्रधान के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिससे प्रखंड का आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है बीईईओ ने निर्देश दिया है कि आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करते हुये स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें कि आप के विरुद्ध क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाये।