गढ़वा :
गढ़वा रंका रोड में एनएच 343 पर ओबरा के पास असंतुलित होकर ट्रक पलटने से दब कर चालक की मौत हो गई है। मृतक मेराल थाना क्षेत्र के छावनवा टोला निवासी सूर्य देव यादव बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक छत्तीसगढ़ से गढ़वा की ओर आ रहा था इसी बीच ओबरा गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर पलट गया जिससे चालक सूर्य देव यादव की मौत ट्रक से दबने के कारण हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गढ़वा पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक से जेसीबी मशीन के द्वारा शव को निकालकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया है। यह दुर्घटना कैसे घटी कोई भी पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है।