बंशीधर नगर :
- पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम गुलाब मेमोरियल मार्केट में तमिलनाडु के कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित अन्य शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा मे सभी वीर सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी,थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी सहित व्यवसायी एन एच 75 के दोनों ओर कतार बद्ध होकर हाथ में मोमबत्ती लेकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किये।
सभी वीर सपूतों के मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । इस अवसर पर भारत माता की जय, बिपिन रावत अमर रहे सहित अन्य नारे लगाए जा रहे थे ।मौके पर उपस्थित एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की पत्नी उनके साथ अन्य अधिकारियों की आत्मा को ईश्वर शांति दे तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर ने कहा कि यह कार्यक्रम देश प्रेमियों का है। सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य 11 लोगों की मृत्यु से पूरे देश में शोक की लहर है । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोग सभी मृतक अधिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
मौके पर पुअनि राहुल कुमार,चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव गोपाल जायसवाल,उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी,तस्लीम खान, संजीत कुमार उर्फ छोटू पॉपुलर, वार्ड पार्षद नीरज कुमार,रंजन कुमार छोटू ,अनूप निराला,दिलु चौबे,नसीम खान,फिरोज आलम,जय भामाशाह क्लब संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता,अध्यक्ष रजनीकांत मधुर,सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी व पुलिस के जवान उपस्थित थे।