गढ़वा :
सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी उमेश राम और उनकी पत्नी सरिता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर मे विवाद चल रहा था। उसी दौरान गुस्से में पति-पत्नी दोनों ने ही कीटनाशक खा लिया। गंभीर स्थिति होने के बाद स्थानिय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।